Hamara Hathras

Latest News

मथुरा 30 अप्रैल । ब्रज क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट में बीबीए के छात्र-छात्राओं द्वारा सीनियर्स के लिए “यादों की महफिल” शीर्षक से भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के बीच यह समारोह भावनाओं से सराबोर रहा, जहां जूनियर्स ने सीनियर्स को यादगार विदाई दी।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत संबोधन के साथ हुआ, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सीनियर छात्रा सृष्टि सिंह ने मधुर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, वहीं डांस और रैम्प वॉक ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों जैसे टंग ट्विस्टर और पार्टनर पेपर फोल्ड गेम में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण “मिस्टर और मिस फेयरवेल” का चयन रहा, जिसमें गौरव नागर को मिस्टर फेयरवेल और पूर्वा को मिस फेयरवेल का खिताब प्रदान किया गया। इसके अलावा पवित्रा तिवारी को “मिस टॉपर”, शिवानी गौतम को “मिस डांसर”, निशांत शर्मा को “मिमिक्री आर्टिस्ट”, राघव सिकरवार को “द स्पिरिचुअल सीकर” और प्रशांत गौतम को “मिस्टर किशोर कुमार सॉन्ग” सहित अन्य विद्यार्थियों को भी विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीबीए विभागाध्यक्ष मोहम्मद जाहिद ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने कहा कि फेयरवेल केवल विदाई नहीं, बल्कि नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक है और विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों की ओर निरंतर बढ़ते रहना चाहिए। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राम किशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में जूनियर्स ने सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी, जबकि सीनियर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए संस्थान और अपने साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page