Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 जून । जैन समाज में धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से सौरभ जैन रानू द्वारा संचालित “एक पहल नई पहल” अभियान के अंतर्गत “28 रविवार, 28 परिवार, 28 चालीसा” श्रृंखला का आठवां आयोजन रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जैन धर्म के सातवें तीर्थंकर भगवान श्री 1008 सुपार्श्वनाथ के चालीसा का सामूहिक पाठ महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा भक्तिभाव से किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रात्रि 7 बजे से 8:15 बजे तक 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, हलवाई खाना, हाथरस में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। चालीसा पाठ एवं मंगलमय भजनों से मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। अभियान के संयोजक सौरभ जैन रानू ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जैन समाज को धार्मिक गतिविधियों से जोड़ना तथा नई पीढ़ी में आध्यात्मिक संस्कारों का संचार करना है। उन्होंने जैन समाज के सभी परिवारों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने परिवार और परिचितों को भी धार्मिक आयोजनों से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक चालीसा पाठ न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश भी प्रसारित करते हैं। “28 रविवार, 28 परिवार, 28 चालीसा” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक रविवार एक परिवार के सहयोग से अलग-अलग चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिसे जैन समाज का भरपूर सहयोग और उत्साह प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में अनिल जैन,राकेश जैन ,विशाल जैन,सौरभ जैन रानू,हरविंदर जैन,तन्नू जैन,सतीश जैन,जितेंद्र जैन,धीरज जैन,धीरेंद्र जैन,अमित जैन,डिंपल जैन,संजीव जैन लुहाड़िया ,अतुल जैन,संभव जैन,सुव्रत जैन,श्रीमती कमलेश जैन,मंजू जैन बनारस बाली,कल्पना जैन,ममता जैन,सुप्रिया जैन,रेनू जैन,पूनम जैन,शीलू जैन लुहाड़िया, बीना जैन,रीता जैन,मंजू जैन,आस्था जैन,सरिता जैन,अर्चना जैन,प्रतिभा जैन, आशी जैन,सुनीता जैन आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page