Hamara Hathras

Latest News

 

 

अलीगढ़ 27 अप्रैल । मंगलायतन विश्वविद्यालय के कृषि विभाग द्वारा बीएससी कृषि एवं डिप्लोमा अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अभियंता प्रो. महेश शर्मा एवं प्रो आरके शर्मा ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और व्यावहारिक ज्ञान को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए अनुशासन व परिश्रम का महत्व समझाया। जूनियर छात्रों रूपा, शालिनी, आस्था, समीक्षा, संध्या एवं निशु द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। अंतिम वर्ष के छात्रों ने अपने संस्मरण साझा करते हुए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के उपरांत विवेक चौधरी को मिस्टर फेयरवेल तथा भुवनेश कुमार को मिस्टर ईवनिंग के खिताब से नवाजा गया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन विवेक व गुंजन ने किया। प्रो. वेद रतन ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में डा. मयंक प्रताप, डा. संजय सिंह, डा. प्रत्यक्ष पांडेय, डा. कृष्ण कुमार पटेल, रौशन लाल, विजेंद्र सहित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page