Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 27 अप्रैल । मंगलायतन विश्वविद्यालय के एप्लाइड साइंसेज संस्थान द्वारा इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) और यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री इंटरेक्शन सेल (यूआईआईसी) के संयुक्त तत्वावधान में “दर्शन और सफलता का विज्ञान” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के प्रतिष्ठित शिक्षाविद प्रो. भुवनेश गुप्ता रहे। अपने ओजस्वी संबोधन में प्रो. गुप्ता ने वैज्ञानिक जांच और अनुसंधान के दार्शनिक आधारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि केवल ज्ञान प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सफलता के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का होना अनिवार्य है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए तर्क और विवेक का होना आवश्यक है। विज्ञान केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का एक अनुशासित तरीका है। व्यक्तिगत विकास और शैक्षणिक उपलब्धियों के बीच संतुलन ही वास्तविक सफलता की कुंजी है। व्याख्यान के अंत में संवाद सत्र आयोजित हुआ, जिसमें छात्रों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा, डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा, आईआईसी के अध्यक्ष प्रो. रविकांत, आईआईसी की उपाध्यक्ष प्रो. मनीषा शर्मा आदि की उपस्थिति रही। वहीं, विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के डीन, निदेशक, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र इस शैक्षणिक चर्चा का हिस्सा बने। कार्यक्रम का समन्वय एंजेला फातिमा मिर्जा व धन्यवाद ज्ञापन आईआईसी संयोजक डा. अरबाब हुसैन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page