Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 मई । जिला हाथरस टेंट, लाइट, कैटरिंग एवं फूल व्यापारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा “गुरुजी” अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ एसोसिएशन के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार कैटर्स के परम पूज्य पिताश्री स्वर्गीय श्री जमुना प्रसाद जी “पान वाले” के निधन पर नई धर्मशाला में आयोजित शोक श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय जमुना प्रसाद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए हरिमोहन शर्मा “गुरुजी” ने कहा कि स्वर्गीय श्री पान वाले मधुर स्वभाव के व्यक्ति होने के साथ-साथ एक अच्छे समाजसेवी भी थे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। सभा में जिला महामंत्री भूपेंद्र दयाल शर्मा, कोषाध्यक्ष गंगा चरण सैनी, प्राचार्य मंत्री बालकिशन शर्मा, जिला संगठन मंत्री किशन सहाय शर्मा, कैटर्स रेशम सिंह, हाजी साबिर अली, आशु फूल वाले, ब्रजमोहन शर्मा, हक्कन गुरु, कैलाश चंद्र शर्मा, राकेश सक्सेना, काके बाबू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page