Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 22 अप्रैल । जीटी रोड स्थित अमोलचंद्र पब्लिक स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक विपिन वार्ष्णेय द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्य अनूप अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ बनाना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके लिए हमें जागरूक रहकर ठोस कदम उठाने चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, आर्टिकल राइटिंग और कला प्रतियोगिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का मार्मिक संदेश दिया। प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को डायरेक्टर सागर वार्ष्णेय द्वारा पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने मिलकर पृथ्वी को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page