Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 22 अप्रैल । मथुरा मार्ग पर मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक के पैर में फ्रैक्चर हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव चौहानपुर निवासी वीरेश कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह अपने पिता के साथ थाना चंदपा क्षेत्र के गांव चितावर में आयोजित ब्रह्मभोज में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, दोनों पिता-पुत्र बाइक से अपने ननिहाल गांव नगला फत्ता जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सादाबाद-मथुरा मार्ग पर पहुंची, एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में आकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे वीरेश कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके पिता सुरक्षित बच गए। दुर्घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायल वीरेश को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और जांच में उनके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। वीरेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page