Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 अप्रैल । थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला अलगजी में पुलिस ने समय रहते बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग किशोरी का विवाह रुकवा दिया। बुधवार देर रात जब शादी की रस्में जोर-शोर से चल रही थीं, तभी पुलिस को सूचना मिली कि कन्या नाबालिग है। सूचना पर तत्काल पहुँची पुलिस टीम ने वैवाहिक कार्यक्रमों को रुकवा दिया, जिसके बाद इगलास से आई बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। पुलिस ने किशोरी को अपनी सुरक्षा में लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया और उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। इस पूरे मामले को अब बाल कल्याण समिति (CWC) के सुपुर्द किया गया है, जहाँ किशोरी के दस्तावेजों के आधार पर उसकी आयु का सत्यापन किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किशोरी की उम्र लगभग 17 वर्ष बताई जा रही है। समिति के समक्ष पेश हुए परिजनों ने बताया कि परिवार मेहनत-मजदूरी कर गुजर-बसर करता है और किशोरी घर की सबसे बड़ी बेटी है। बाल कल्याण समिति अब आयु प्रमाण पत्रों की जांच के बाद ही इस मामले में अग्रिम विधिक निर्णय लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page