Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 28 अप्रैल । क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से कौशल विकास मिशन के तहत हेल्थ केयर क्षेत्र में एक नया कोर्स शुरू किया गया है। विधायक प्रदीप चौधरी ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस पहल का लक्ष्य युवाओं को व्यावहारिक और तकनीकी जानकारी प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है। शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि हेल्थ सेक्टर तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है, जहां प्रशिक्षित युवाओं की मांग बढ़ रही है। विधायक ने इस कोर्स को क्षेत्र के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर बताया। उन्होंने युवाओं से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाकर अपने भविष्य को संवारने की अपील की। यह कोर्स तीन माह की अवधि का है, जिसमें युवाओं को हेल्थ केयर से संबंधित व्यावहारिक और तकनीकी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को अस्पतालों, क्लीनिकों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। कार्यक्रम में मौजूद प्रशिक्षकों ने बताया कि छात्रों को मरीजों की देखभाल, प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं की बुनियादी जानकारी प्रदान की जाएगी। इससे वे सीधे कार्यक्षेत्र में काम करने के लिए तैयार हो सकेंगे। इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों और युवाओं में उत्साह देखा गया। युवाओं ने इसे रोजगार की दिशा में एक बड़ा कदम बताया, जिससे उन्हें अपने क्षेत्र में ही रोजगार मिल सकेगा। अभिभावकों ने भी सरकार की इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page