Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 28 अप्रैल । हाथरस रोड पर अग्रवाल कोल्ड स्टोर से आगे एक मैजिक लोडर पलट गई। हाथरस से कोयला भरकर बिसावर की ओर जा रही यह लोडर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस हादसे में वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए और सड़क पर कोयले के बोरे बिखर गए, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे लोडर अचानक पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ी का अगला शीशा टूटकर सड़क पर गिर गया और गाड़ी के पहियों से सड़क पर गड्डों के निशान भी बन गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायलों को तत्काल सरकारी एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सड़क पर फैले कोयले के बोरों और पलटे हुए वाहन के कारण जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगवाकर पहले वाहन को सीधा करवाया और फिर कोयले के बोरों को सड़क किनारे हटवाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को दोबारा सुचारु किया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page