Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 अप्रैल । थाना जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। उनका रक्त रंजित शव मंगलवार की सुबह चारपाई पर मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के दामाद की शिकायत पर अज्ञात हमलवारों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। इस हत्याकांड में एसपी ने पुलिस की टीमों को लगा दिया है।

गांव पहाड़पुर निवासी जगदीश प्रसाद शर्मा सीएमओ कार्यालय में बाबू थे। वर्ष 2011 वह सेवानिवृत्त हो गए। उनकी एक बेटी है, जिसकी ससुराल इगलास में है। जगदीश शर्मा स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। कोरोना काल में उनकी पत्नी का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह अपने घर में अकेले रहते थे। मंगलवार की सुबह शव उनके ही घर में मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान है, जिससे साफ है कि उनकी हत्या गई है। हत्या की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। फारेंसिक टीम, एसपी चिरंजीव नाथ सिंह मौके पर पहुंच गए। वहीं पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है।

बताया जा रहा है कि जगदीश प्रसाद ने ब्याज पर गांव में रुपये बांट रखे हैं, इसके चलते किसी व्यक्ति ने हत्या कर दी। वहीं, एएसपी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि अभी हत्या का मामला संदिग्ध लग रहा है, जांच की जा रही है। मृतक के भाई ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और किसी करीबी पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया है। मृतक के दामाद लक्ष्मण निवासी इगलास की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page