Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 28 अप्रैल । कस्बा मुरसान के मथुरा मार्ग पर सोमवार की रात करीब 9 बजे गांव कंचना के निकट एक कार ने पांच लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल हुए सभी पांचों लोगों को एंबुलेंस की मदद से मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पहली घटना में लोकेश, मुकेश और मनीष निवासी गांव बेशला, डांगोली मांट मथुरा के साथ हुई। बाइक सवार तीनों युवक अपने गांव से मुरसान के गांव ककरावली में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कंचना फाटक के पास कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कुछ ही दूरी पर, उसी कार ने दूसरे बाइक सवार धीरज निवासी थोक वृंदावनी सोनई मथुरा और विवेक निवासी गंगचोली हाथरस को भी टक्कर मार दी। इस दूसरी टक्कर में ये दोनों भी घायल हो गए। हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page