सादाबाद 22 जनवरी । जिला कुश्ती संघ ने गुरुवार को सादाबाद के आगरा राजमार्ग स्थित हरिकेश पहलवान कुश्ती अकादमी में अंडर-17 सब जूनियर जिला स्तरीय कुश्ती ट्रायल का आयोजन किया। ट्रायल का मुख्य उद्देश्य आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले के प्रतिभाशाली पहलवानों का चयन करना था। ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया। निर्णायकों ने तकनीक, दमखम और खेल भावना के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया। कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष राहुल जैसवाल ने चयनित पहलवानों में फ्री स्टाइल कुश्ती में 60 किग्रा वर्ग में प्रदीप कुमार, 65 किग्रा में निशांत, 80 किग्रा में विकास, 92 किग्रा में निकेत और 110 किग्रा में टिंशू का चयन हुआ। ग्रीको-रोमन शैली में 60 किग्रा में रजत और 71 किग्रा में विश्वनाथ को चुना गया। जिला कुश्ती संघ के सचिव अंकित कुमार ने बताया कि चयनित पहलवान आगामी अंडर-17 सब जूनियर राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में हाथरस जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि यह ट्रायल युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने और जिले को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
अध्यापक ने लगाया चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप
April 26, 2026
मुरसान के श्री राम मंदिर में मनाया गया जानकी जन्मोत्सव
April 26, 2026
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
अध्यापक ने लगाया चार लोगों पर मारपीट
April 26, 2026
मुरसान के श्री राम मंदिर में मनाया
April 26, 2026
भीषण गर्मी और लू से बेहाल हुआ
April 26, 2026
ई-रिक्शा हटाने को कहना कार सवार को
April 26, 2026
अनियंत्रित होकर मधुमक्खियों के बाक्स से भरा
April 26, 2026
नीलगाय भगाने के विवाद में दो भाइयों
April 26, 2026
शराब के लिए रुपये न देने पर
April 26, 2026
Weather
Hathras
11:38 pm,
Apr 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















