हसायन 15 अप्रैल । सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम ने उसकी शैक्षिक गुणवत्ता और अनुशासित वातावरण को एक बार फिर साबित कर दिया है, जिससे पूरे जनपद में विद्यालय की प्रतिष्ठा और मजबूत हुई है। विद्यालय की छात्रा दिशा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। अनन्या शर्मा ने 91.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रृष्टि उपाध्याय ने 89 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान हासिल किया। नमन ने 86.4 प्रतिशत अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया और अनुष्का ने 85.8 प्रतिशत अंक हासिल कर पांचवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के कुल 24 छात्र-छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की, जो विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार सेंगर, प्रबंधक सुभाष चंद्र तथा डायरेक्टर सेठ ओम प्रकाश यादव सहित समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विद्यालय आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करता रहेगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
डीपीएस अलीगढ़ में लहराया परचम, 10वीं में 97.8% अंक किए हासिल
April 15, 2026
Related Posts
Recent Posts
डीपीएस अलीगढ़ में लहराया परचम, 10वीं में
April 15, 2026
सेवानिवृत्ति पर संतोष तिवारी का भव्य विदाई
April 15, 2026
सीबीएसई परीक्षा में ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल का
April 15, 2026
दहेज की मांग पूरी न होने पर
April 15, 2026
टिक्की में जमालगोटा मिलाने का आरोप, विरोध
April 15, 2026
तीन बेटियां होने पर विवाहिता को घर
April 15, 2026
बहन की ससुराल में शिकायत करना युवक
April 15, 2026
Weather
Hathras
1:00 am,
Apr 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























