Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन)30 मई। विकास खंड-हसायन कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के मथुरा बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग हाइवे स्थित गांव बस्तोई में शनिवार को को एक आंगनबाडी कार्यकत्री के घर पर बाल पोषाहार लेने के लिए पहुंचे लाभार्थी को बिना राशन सामिग्री दिए ही फेस स्केनर कैप्चर टीएचआर पूरा किए जाने के लिए छायाचित्र फोटो खींच लिए जाने को लेकर वाद विवाद उत्पन्न हो गया।लाभार्थी के द्वारा आंगनबाडी कार्यकत्री के घर पर पहुंचकर दो माह की राशन सामिग्री की मांग करते हुए फोटो खींचकर राशन सामिग्री हडप कर लिए जाने का आरोप लगाते हुए कहासुनी करना प्रारंभ कर दिया।आंगनबाडी कार्यकत्री के पुत्र ने लाभार्थी के साथ कहासुनी करते हुए गाली गलौज कर अभद्रता कर दी।पीडित लाभार्थी के द्वारा घटना की जानकारी डायल एक सौ बारह पुलिस को कॉल कर दी।डायल एक सौ बारह पर शिकायत का पुलिस मुख्यालय से इवेंट आते ही डायल एक सौ बारह पुलिस वाहन पर तैनात पुलिस कर्मी ने घटना के बारें में इवेंट प्राप्त होने के बारे में तत्काल सलेमपुर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियो को अवगत कराया।डायल एक सौ बारह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिकायत कर्ता और आंगनबाडी के पुत्र को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस के सुपर्द कर दिया।पुलिस ने शिकायत के आधार पर शिकायत कर्ता और आंगनबाडी कार्यकत्री के पुत्र को शांति भंग किए जाने के आरोप में गिरफ्तार कर दिया।बाल विकास परियोजना कार्यालय से सम्बद्ध एवं संचालित गांव बस्तोई के आंगनबाडी केन्द्र पर तैनात कार्यकत्री के द्वारा ग्रामीण स्तर के लाभार्थियो के टीएचआर पर फेस स्केन कैप्चर कर लाभार्थियो को बिना पोषाहार राशन आए ही दो माह अप्रैल और मई के राशन पोषाहार आने के बाद ही वितरण करने की बात कह कर खाली हाथ वापिस घर के लिए भेज रही है।गांव बस्तोई के रहने वाले एक लाभार्थी ने आंगनबांडी कार्यकत्री के द्वारा टीएचआर भरे जाने के लिए बिना राशन दिए ही फोटो मोबाइल में ही खींच लिए जाने का विरोध करते हुए आगनवाडी कार्यकत्री से कहा कि आप फैस स्कैन कैप्चर कर रही हो और फैस स्कैन कैप्चर होने के बाद लाभार्थी को पोषाहार राशन प्राप्त होने का मैसेज आ रहा है। और पोषाहार राशन वितरण कर ही नहीं रहीं हो।जब पोषाहार राशन दो माह का आ जाए तभी फोटो खींचकर अपलोड करना। इसी बात से को लेकर आगनबांडी कार्यकत्री के पुत्र ने लाभार्थी से गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार कर दिया।बस्तोई की रहने वाली आंगनबाडी कार्यकत्री ने बताया कि आंगनवाडी कार्यकत्रियों को विभाग की एक महिला सुपरवाइजर के द्वारा सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज आदेशित किया गया है कि सभी लाभार्थी के फैस स्कैन कैप्चर करने का कार्य करना है।और  अप्रैल व मई दोनों माह का एक साथ पोषाहार राशन वितरण किया जाएगा।उसी आदेशानुसार हम अपना कार्य कर रहे हैं।जब पोषाहार राशन आया ही नहीं है तो हम लाभार्थी को राशन पोषाहार कहां से लाकर दे दें।बाल विकास परियोजनाधिकारी कार्यालय से बने हुए क्षेत्र के आंगनबाडी कार्यकत्रियों के ग्रुप पर महिला सुपरवाइजर इंचार्ज बाल विकास परियोजनाधिकारी रेखा सिंह के द्वारा विभाग के सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर बनाए गए ग्रुप में साफ साफ लिखकर आंगनबाडी कार्यकत्रियों पर दबाब बनाकर टीएचआर पर फेस कैप्चर करने के कहा जा रहा है।आगंनबाडी केन्द्र पर तैनात सुपरवाइजर व कार्यवाहक रेखा सिंह के द्वारा हसायन ए डब्ल्यू डब्ल्यू ग्रप पर सुबह दस बजकरउन्चास मिनट पर मैसेज भेजकर लिखा गया है कि बार-बार कहने के बाद भी अभी तक आप लोगों का टीएचआर फेस कैप्चर से बहुत कम भरा है।सभी आंगनबाड़ी अपना टीएचआर फेस कैप्चर से पूरा कर ले और अपने लाभार्थी को बताएं कि उनको अप्रैल और मई दोनों महीने का राशन आने के बाद मिलेगा।इसलिए टीएचआर भरना जरूरी है।ग्रप में शनिवार तीस मई को सुबह दस बजकर वामन मिनट पर भेजे गए मैसेज में निर्देशित करते हुए कहा गया है कि सभी आंगन बाड़ी अपना पोषण ट्रैकर पर सीबीई गोद भराई,अन्न प्रासन्न और वीएचएसएनडी महिलाओ व बच्चों के टीकाकरण भी पूरा कर ले।पोषण ट्रैक्टर पर सभी लोग अपना आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन खोलेंगे सिर्फ बच्चों की छुट्टी हुई है।आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने के कोई आदेश नहीं दिए इस बात का सभी आंगनबाड़ी ध्यान रखें यह  मैसेज प्राप्त हुआ था।इस सबंध में कार्यवाहक इंचार्ज बाल विकास परियोजनाधिकारी व सुपरवाइजर ब्लॉक स्तरीय पोषाहार राशन हेड रेखा सिंह से जानकारी करने पर बताया कि अभी हमारे पास अप्रैल और मई दो माह का राशन नही आया है।अगर हम लोग अप्रैल और मई के फेस कैप्चर नही करेगें तो लाभार्थी को राशन आने पर राशन नही मिल पाएगा।दोनो महीनों का राशन अगर जून के पहले हप्ते में आया तो दिया जाएगा और जून के अंतिम सप्ताह में आया तो लाभार्थी को तीनों महीनों का राशन एक साथ दिया जाएगा।इसीलिए टीएचआर हर माह का भरना जरूरी होता है।टीएचआर के अलावा इसी तरह सीबीई,वीएचएसएनडी ट्रैकर पर सब आनलाइन भरे जाने के बाद राशन व अन्य सामिग्री आने पर वितरित किया जाएगा।उन्होने बताया कि इस अगली बार से पोषाहार दाल,दलिया, तेल नही आएगा।इन सभी सामिग्री के बजाए अब सब सामिग्री बदलकर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page