सिकंदराराऊ (हसायन) 11 मई । विकासखंड क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आने के बाद कृषि विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक खाद-बीज विक्रेता की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दुकानदार किसानों से निर्धारित सरकारी मूल्य से अधिक कीमत वसूलते हुए दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार 8 मई को पंडित दीनदयाल उपाध्याय तिराहा मार्ग स्थित एक खाद-बीज दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो में दुकानदार यूरिया खाद लेने आए किसानों से प्रति बोरी निर्धारित मूल्य से 34 रुपये अधिक मांगता नजर आया। साथ ही खाद के साथ अन्य उर्वरक (लगेज उर्वरक) लेने की शर्त भी रखी जा रही थी। यह वीडियो जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी तक पहुंचते ही उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। मामले की जांच बृजेश चौधरी को सौंपी गई। जांच में प्रथम दृष्टया दुकानदार को दोषी पाए जाने के बाद उसके विरुद्ध लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि आगामी फसल बुवाई सीजन को देखते हुए किसानों को खाद की आवश्यकता बढ़ने वाली है। इसके लिए कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में खाद की कालाबाजारी रोकना विभाग की प्राथमिकता है, ताकि किसानों को निर्धारित मूल्य पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस के सर्राफा बाजार मरे बड़ा धोखाधड़ी
June 26, 2026
व्यापारी से 6 लाख 90 हजार रुपये
June 26, 2026
मुख्यमंत्री योगी के हाथरस दौरे को लेकर
June 26, 2026
हाथरस में मोहर्रम पर निकले ताजिया और
June 26, 2026
शादी समारोह में हमला, बारात पहुंचते ही
June 26, 2026
महिला ने पति पर मारपीट, बेटे को
June 26, 2026
नैनीताल घूमने गए परिवार के सूने मकान
June 26, 2026
Weather
Hathras
2:24 am,
Jun 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















