Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 11 मई । कोतवाली क्षेत्र की जरैरा पुलिस चौकी अंतर्गत सिकंद्रराऊ-जलेसर मार्ग पर स्थित गांव बरसामई के निकट सोमवार को एक चार पहिया कार अनियंत्रित होकर ईशन नदी में जा गिरी। हादसे के समय कार में सवार पांच लोग गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार कार में सवार रमेश चंद्र पुत्र रामदयाल, बृजमोहन पुत्र जगन्नाथ, कांति त्यागी पत्नी बी.पी. त्यागी तथा बी.पी. त्यागी निवासी आंवलखेड़ा, आगरा सहित कुल पांच लोग जलेसर की ओर से सिकंद्रराऊ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार बरसामई गांव के पास पहुंची, अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे ईशन नदी में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं ट्रॉमा सेंटर सिकंद्रराऊ पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। गनीमत यह रही कि हादसे के समय ईशन नदी में पानी नहीं था। यदि नदी में पानी भरा होता तो यह दुर्घटना एक बड़े हादसे का रूप ले सकती थी। समय रहते ग्रामीणों और राहगीरों द्वारा किए गए राहत कार्य से पांच लोगों की जान बच गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page