मेरठ 09 मई । शारदा वर्ल्ड स्कूल के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है कि विद्यालय के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश लैक्रॉस टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ी 10 से 12 मई तक सुन्दर नगर में आयोजित होने वाले फेडरेशन कप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है उनमें राघव मित्तल, हरमन सिंह, आर्यन कुमार एवं शशांक शर्मा शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विद्यालय के एचओएस सत्यकि बनर्जी, स्कूल एडवाइजर डॉ. गरिमा यादव तथा वाइस प्रिंसिपल नीता रानी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन एवं खेल विभाग ने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेगी तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का उत्साह देगी। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर प्रशांत गुप्ता जी (सीईओ शारदा ग्रुप) ने शुभकामानाये प्रेषित की ।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस के सर्राफा बाजार मरे बड़ा धोखाधड़ी
June 26, 2026
व्यापारी से 6 लाख 90 हजार रुपये
June 26, 2026
मुख्यमंत्री योगी के हाथरस दौरे को लेकर
June 26, 2026
हाथरस में मोहर्रम पर निकले ताजिया और
June 26, 2026
शादी समारोह में हमला, बारात पहुंचते ही
June 26, 2026
महिला ने पति पर मारपीट, बेटे को
June 26, 2026
नैनीताल घूमने गए परिवार के सूने मकान
June 26, 2026
Weather
Hathras
12:32 am,
Jun 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















