हाथरस (मुरसान) 06 मई । कस्बा मुरसान की सब्जी मंडी में एक घर में घुसकर करीब 8-10 लोगों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर लूटपाट का भी आरोप लगाया है। इस मामले में मुरसान पुलिस में शिकायत की गई है। मंजू देवी पत्नी रामस्वरूप निवासी सब्जी मंडी मुरसान ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर करीब 1 बजे 8-10 लोग हथियार और लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने उनके बच्चों को गाली दी और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने घर की महिलाओं के साथ भी अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी है। मंजू देवी का कहना है कि आरोपी उनके बच्चों को उठाकर ले गए और बुरी तरह पीटा है। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपियों ने घर में लूटपाट की और महिलाओं से सोने की चेन सहित अन्य सामान छीन कर ले गए हैं। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं,
May 13, 2026
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत फ्री कोचिंग
May 13, 2026
ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं
May 13, 2026
राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर के मेधावियों ने
May 13, 2026
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल का बोर्ड
May 13, 2026
Weather
Hathras
6:35 pm,
May 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























