
हाथरस 06 मई । समाज कल्याण एवं शांति संगठन (स्वापो) हाथरस इकाई द्वारा ‘एनीमिया मुक्त हाथरस’ अभियान के अंतर्गत आज रामनपुर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में निःशुल्क हीमोग्लोबिन एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। पाँच दिवसीय श्रृंखला के तीसरे दिन आयोजित इस शिविर में मुख्य रूप से छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण पर जोर दिया गया। यह शिविर स्वास्थ्य विभाग एवं स्वापो संस्था के आपसी सहयोग से आयोजित हुआ।
शिविर का शुभारंभ हाथरस नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्वेता दिवाकर ने फीता काटकर किया। उन्होंने स्वापो संस्था के इस मानवीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने बेटियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्र की प्रगति में उनकी भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा जिस प्रकार स्वापो ने टी बी मुक्त भारत में अपना विशेष योगदान दिया और अभी भी दे रही है, उसी प्रकार एनीमिया मुक्त भारत में भी योगदान दे रही है, जो की बहुत प्रशंसनीय है। हीमोग्लोबिन जाँच में मधुगढ़ी स्थित डॉ. लाल पैथ लैब का विशेष तकनीकी सहयोग रहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. इंदु शर्मा एवं डॉ. हरि मोहन कमल ने बच्चों की स्वास्थ्य काउंसलिंग की। संस्था के जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा ने बताया कि यह 5 दिवसीय शिविर का तृतीय चरण है। अगले 3 दिनों तक अलग-अलग विद्यालयों में इसी प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे। जाँच रिपोर्ट स्कूल प्रशासन को सौंपी जाएगी और जिन छात्राओं में हीमोग्लोबिन की कमी पाई जाएगी, उन्हें स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएंगी एवं उनकी निरंतर काउंसलिंग की जाएगी। विद्यालय स्तर पर व्यवस्था सँभालने में प्रधानाचार्य ममता उपाध्याय, मोनिका वार्ष्णेय, कुमोद शर्मा, नीलम दिनकर सहित अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में ये उपस्थित रहे :
इस अवसर पर संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुनील बर्मन, नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना, जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा, नगर महामंत्री लव तायल, कोषाध्यक्ष विष्णु मोहन वार्ष्णेय, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष केशव लाल अरोड़ा, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि वार्ष्णेय, जिला संगठन मंत्री मोहित गर्ग, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल (राया वाले), जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमोहन वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता (कोयला वाले), नगर उपाध्यक्ष मनीष गोयल, नगर उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, संरक्षक गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, संरक्षक श्रीकिशन अरोड़ा (काके बाबु), संरक्षक विजय कृष्ण गर्ग, संरक्षक अशोक अग्रवाल (गोरई वाले), संरक्षक/धर्मिक प्रकोष्ठ प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा (पागल गुरु),योगाचार्य रूपराम शर्मा, रेलवे प्रकोष्ठ प्रभारी सौरभ वर्मा (मोनू), उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रभारी मनोज बूटिया, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी मनीष अग्रवाल, पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रभारी निशांत अग्रवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ मोहित गर्ग, डॉ अमित साहनी, डॉ हर्ष गर्ग, डॉ अंकुल मित्तल, लखन मित्तल, अमित सबलोक, नितिन अग्रवाल (सर्वेश्वर फूड्स), पंकज अग्रवाल (हींग वाले), कपिल कुमार अग्रवाल (चूना वाले), दीपक अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, विनोद मित्तल, मुकेश कुमार सिंघल (हुंडी वाले), नितिन वार्ष्णेय, भगवत स्वरुप गर्ग, अजय कपूर, आलोक गुप्ता, गौरव बंसल, गौरव वर्मा, मनीष मित्तल, पीयूष गुरहा, विकास अरोड़ा, अमित वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल, आशीष बंसल, गोपाल दास वार्ष्णेय, मनमोहन शर्मा, नितिन बागला, पंकज अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, रघुनन्दन अरोड़ा, दक्ष अरोड़ा, जीतेन्द्र अग्रवाल, आयोग दीपक और भारी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
























