सिकंदराराऊ 06 मई । हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टोडरपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जमीन के बैनामे के बाद कब्जे को लेकर हुए विवाद में एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित चंद्रपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने करीब तीन साल पहले पोरा निवासी पवन कुमार से साढ़े तीन लाख रुपये में एक बीघा जमीन खरीदी थी। जमीन का बैनामा (रजिस्ट्री) होने के बावजूद आरोपी पवन कुमार जमीन का कब्जा देने में आनाकानी कर रहा था और लगातार डेढ़ लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि की मांग कर रहा था। मामले ने हिंसक रूप तब लिया जब 4 मई को पीड़ित पक्ष ने कब्जे का विरोध किया। आरोप है कि इसी बात से गुस्साए पवन कुमार ने अपने भाई सरन कुमार, भूषण और अभिषेक के साथ मिलकर चंद्रपाल के घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने पीड़ित परिवार के साथ न केवल गंदी-गंदी गालियां दीं, बल्कि उन्हें लात-घूंसों, लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस हमले में परिवार के कई सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं। दबंगई यहीं नहीं रुकी, आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए खेत में खड़ी ज्वार की फसल को भी ट्रैक्टर से जोत कर पूरी तरह नष्ट कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी का
July 5, 2026
परमार्थ सेवा समिति ने कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र
July 5, 2026
हसायन : विद्युत उपकेन्द्र पर पांच एम.वी.ए.के
July 5, 2026
हसायन : चकबंदी की कार्य प्रक्रिया नही
July 5, 2026
हसायन : भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष
July 5, 2026
सादाबाद : दहेज उत्पीड़न के मामले में
July 5, 2026
सादाबाद : सड़क हादसे में घायल युवक
July 5, 2026
Weather
Hathras
9:33 pm,
Jul 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























