Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 06  मई । कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव कुकरगवां में शराब के नशे में धुत दो युवकों ने घर के बाहर खड़ी एक युवती के साथ गाली-गलौज करते हुए बेल्ट और लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की। शोर सुनकर जब युवती का परिवार बचाने आया, तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और पूरे परिवार को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जानकारी के अनुसार, गांव कुकरगवां निवासी सोनम देवी पुत्री राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी गांव के ही कैलाशी और शिवम उर्फ तोता शराब के नशे में वहां पहुंचे। पुरानी रंजिश के चलते दोनों ने सोनम को देखते ही अभद्र गालियां देनी शुरू कर दीं। जब सोनम ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर लात-घूंसों और बेल्ट से हमला कर दिया। युवती की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां नीतू देवी, भाई सौरभ और बहन मोहिनी उसे बचाने के लिए दौड़े। आरोप है कि दबंगों ने बीच-बचाव करने आए इन तीनों परिजनों के साथ भी जमकर मारपीट की। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी दे गए कि यदि उनके ट्रैक्टर पर लगे साउंड (डीजे) को बजाने से रोका, तो अंजाम बुरा होगा। पीड़िता की शिकायत पर सहपऊ पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page