सिकन्दराराऊ 05 जुलाई। हाथरस के मुख्य डाकघर में एक बुजुर्ग महिला की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर सामाजिक संगठनों में नाराजगी बढ़ रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने सिकंदराराऊ के कासगंज रोड स्थित पीड़िता श्रेया दीक्षित के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। मित्रेश चतुर्वेदी ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि यदि मामले में नामजद कार्यालय सहायक के खिलाफ जल्द मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की गई तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा नहीं दिया गया, तो राष्ट्रीय विप्र एकता मंच आंदोलन करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर संगठन धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। शिकायतकर्ता श्रेया दीक्षित के अनुसार, उनके दिवंगत पिता रामसेवक शर्मा भारतीय डाक विभाग में कार्यरत थे। उनकी मृत्यु के बाद नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) से संबंधित औपचारिकताएं पूरी कराने के लिए वह पिछले 11 महीनों से मुख्य डाकघर के चक्कर लगा रही थीं। उनका आरोप है कि मुख्य डाकघर में तैनात कार्यालय सहायक रिंकू चौधरी द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था। शिकायत के मुताबिक, 4 जून 2026 को वह अपनी बुजुर्ग मां राधा रानी को लेकर मुख्य डाकघर पहुंचीं। उनकी मां अस्थमा और मोटापे से पीड़ित थीं। कार्यालय पहली मंजिल पर होने के कारण उन्होंने कर्मचारी से नीचे आकर हस्ताक्षर कराने का अनुरोध किया, लेकिन आरोप है कि कर्मचारी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद जब उनकी मां को सीढ़ियों से ऊपर ले जाया जा रहा था, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और सीढ़ियों पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इस मामले में पहले ही पुलिस अधीक्षक, हाथरस को शिकायत देकर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है। अब राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के समर्थन के बाद मामले में प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, पंडित चेतन शर्मा, विशाल दीक्षित, आकाश शर्मा, अशोक शर्मा, शिवम दीक्षित सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी का
July 5, 2026
परमार्थ सेवा समिति ने कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र
July 5, 2026
हसायन : विद्युत उपकेन्द्र पर पांच एम.वी.ए.के
July 5, 2026
हसायन : चकबंदी की कार्य प्रक्रिया नही
July 5, 2026
हसायन : भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष
July 5, 2026
सादाबाद : दहेज उत्पीड़न के मामले में
July 5, 2026
सादाबाद : सड़क हादसे में घायल युवक
July 5, 2026
Weather
Hathras
9:18 pm,
Jul 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























