Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 05 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र से शनिवार को एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि वह वृंदावन स्थित एक आश्रम में चला गया है। युवक की बरामदगी के लिए सादाबाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। गांव बरामई खेड़ा निवासी जितेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा अनुज कुमार पिता राजवीर सिंह शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सादाबाद कस्बे जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन अनुज का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों के अनुसार, अनुज कुमार ने 25 जून को वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी। दीक्षा लेने के बाद से वह गुरु भक्ति में लीन रहने लगा था और आध्यात्मिक गतिविधियों में उसकी रुचि बढ़ गई थी। इसी वजह से परिवार को आशंका है कि वह वृंदावन के आश्रम में चला गया है। युवक की तलाश में परिजन शुक्रवार रात वृंदावन स्थित आश्रम पहुंचे थे, लेकिन उन्हें परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद वे वापस लौट आए और शनिवार शाम को सादाबाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने पुलिस से युवक की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिल गई है और युवक की तलाश के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अनुज के मोबाइल फोन और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page