सिकंदराराऊ (हसायन) 29 अप्रैल । तहसील क्षेत्र के कौंडरा गांव में भू-विवाद निस्तारण के नाम पर अवैध वसूली करने वाले चर्चित लेखपाल प्रेमपाल सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सात दिन पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल हुए रिश्वत के वीडियो का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी संजय सिंह ने लेखपाल को निलंबित कर जांच टीम गठित की थी, लेकिन बुधवार को उसी निलंबित लेखपाल का एक और तथाकथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुराने बताए जा रहे इस नए वायरल वीडियो क्लिप में लेखपाल एक खेत पर हसायन कस्बा निवासी युवक से रुपये लेते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लेखपाल सफेद शर्ट, काली पेंट और सिर पर सफेद गमछा बांधे नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि यह वही लेखपाल हैं जिन्हें 22 अप्रैल को एक कमरे में रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर तहसील संबद्ध किया गया था। लेखपाल का विवादों से पुराना नाता रहा है; वह अपने सादाबाद कार्यकाल के दौरान भी मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबित हो चुके हैं, साथ ही पूर्व जिलाधिकारी राहुल पांडेय भी एक मामले में उन्हें कड़ी फटकार लगा चुके हैं। वर्तमान में हसायन के एक व्यक्ति से 60 हजार रुपये वसूलने का प्रकरण भी चर्चा का विषय बना हुआ है। एक के बाद एक वायरल हो रहे वीडियो प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम संजय सिंह का कहना है कि लेखपाल वर्तमान में निलंबित है और मामले की जांच चल रही है; नया वीडियो सामने आने पर तथ्यों के आधार पर अग्रिम कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हिमाचल प्रदेश में हाथरस के युवक का दिल का दौरा पड़ने से निधन
April 29, 2026
Related Posts
Recent Posts
हिमाचल प्रदेश में हाथरस के युवक का
April 29, 2026
आईपीएस के चरित्र हनन के आरोप में
April 29, 2026
25 बीघा जमीन के लिए अपनों ने
April 29, 2026
कमरे में पंखे से लटका मिला युवती
April 29, 2026
पड़ोसियों पर बेटियों को बदनाम करने और
April 29, 2026
शादी में न ले जाने की बात
April 29, 2026
सादाबाद : घर पर ही उपचार दे
April 29, 2026
Weather
Hathras
9:51 pm,
Apr 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















