सादाबाद 29 अप्रैल । क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की सुविधा के लिए बड़ी पहल की है। बुजुर्गों, महिला, बच्चों और गंभीर रोगियों को इलाज के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग उनके घर पहुंचकर उपचार उपलब्ध करा रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह की देखरेख में चल रहे इस अभियान के तहत सीएचसी के चिकित्सक डॉ. रूमेश, डॉ. बालकिशन शर्मा और डॉ. आशीष शर्मा की तीन सदस्यीय टीम क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंच रही है। टीम अपने साथ अत्याधुनिक हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन लेकर जा रही है, जिससे मरीजों का मौके पर ही निःशुल्क एक्स-रे किया जा रहा है। इसके साथ ही डॉक्टर मरीजों को आवश्यक उपचार और स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दे रहे हैं। खास बात यह है कि क्षेत्र में पहली बार इस तरह की आधुनिक पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का उपयोग किया जा रहा है, जिससे लोगों में खासा उत्साह और उत्सुकता देखने को मिल रही है। पहले जहां एक्स-रे मशीनें भारी-भरकम होती थीं और एक स्थान पर स्थायी रूप से लगाई जाती थीं, वहीं यह नई मशीन हाथों में आसानी से संचालित की जा सकती है। मशीन कुछ ही मिनटों में एक्स-रे करने के साथ फिल्म और रिपोर्ट भी तैयार कर देती है, जिससे कम समय में मरीजों का इलाज संभव हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रतिदिन 85 से 100 मरीजों के एक्स-रे कर रही है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड माना जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस सुविधा से खासतौर पर उन मरीजों को राहत मिली है जो उम्र, बीमारी या दूरी के कारण अस्पताल नहीं पहुंच पाते थे। सीएचसी प्रभारी डॉ दानवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि कोई भी मरीज सुविधा के अभाव में इलाज से वंचित न रहे। इसी सोच के साथ सादाबाद क्षेत्र में पहली बार हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन की शुरुआत की गई है। यह मशीन नवीनतम तकनीक से लैस है और मौके पर तुरंत रिपोर्ट देने में सक्षम है। इससे गंभीर मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को बड़ी राहत मिल रही है। आने वाले समय में भी हम स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हिमाचल प्रदेश में हाथरस के युवक का दिल का दौरा पड़ने से निधन
April 29, 2026
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
हिमाचल प्रदेश में हाथरस के युवक का
April 29, 2026
आईपीएस के चरित्र हनन के आरोप में
April 29, 2026
25 बीघा जमीन के लिए अपनों ने
April 29, 2026
कमरे में पंखे से लटका मिला युवती
April 29, 2026
पड़ोसियों पर बेटियों को बदनाम करने और
April 29, 2026
शादी में न ले जाने की बात
April 29, 2026
सादाबाद : घर पर ही उपचार दे
April 29, 2026
Weather
Hathras
10:01 pm,
Apr 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















