
हाथरस 26 अप्रैल । छात्रा के पिता का कहना है कि उसकी बेटी की 14 वर्षीय बेटी शहर के एक कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। 24 अप्रैल को उसकी बेटी सुबह आठ बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। वह स्कूल नहीं पहुंची। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन छात्रा को तलाशने लगे। हर जगह तलाश के बावजूद छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला। इसपर छात्रा के पिता कोतवाली पहुंचे और पूरी बात पुलिस को बताई। उन्हें इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कराते हुए छात्रा के पिता ने कहा है कि कुछ दिनों से रिषभ पुत्र शंकर निवासी मोहल्ला पथवारी गेट पुरदिलनगर थाना सिकंदराराऊ उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। पिता का आरोप है कि रिषभ उसकी बेटी को अपनी बातों में बहला- फुसला कर कहीं ले गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस छात्रा की बरामदगी और आरोपी की तलाश में जुट गई है।






















