Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 अप्रैल । पीली कोठी निवासी कस्बे के वरिष्ठ अधिवक्ता शशिकांत बधौतिया का रविवार तड़के निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि शशिकांत बधौतिया लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने रविवार सुबह अपने पीली कोठी स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से अधिवक्ता समुदाय सहित पूरे क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है। वरिष्ठ अधिवक्ता शशिकांत बधौतिया समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में जरूरतमंदों को निशुल्क न्याय दिलाने का सराहनीय कार्य किया। वे हमेशा गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनकी सादगी और मिलनसार स्वभाव के कारण वे सभी के प्रिय थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग उनके मौहल्ला चावणवाला स्थित आवास पर पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सामाजिक और न्यायप्रिय व्यक्तित्व खो दिया है, जिसकी क्षति अपूरणीय मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page