Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 अप्रैल । कस्बा के धर्मशाला चौराहा से आने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण की गुणवत्ता पर गुरुवार को उस समय गंभीर सवाल खड़े हो गए, जब मार्बल पत्थर से लदा एक 22 टायरा ट्रक सड़क धंसने के कारण फंस गया। करीब दो वर्ष पूर्व निर्मित इस सड़क के किनारे जैसे ही ट्रक के टायर पहुंचे, सड़क धंस गई। गनीमत रही कि ट्रक पलटा नहीं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रक को निकालने के लिए दो हाइड्रा मशीनों की मदद लेनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग के मध्य में स्थित एक पेड़ भी रात के समय दुर्घटनाओं का कारण बनता है। इस मामले में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार का कहना है कि पेड़ हटाने के लिए वन विभाग को कई बार पत्र लिखे गए हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, सड़क धंसने की घटना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की बात कही है। इस घटना ने एक बार फिर विकास कार्यों में बरती जा रही कथित लापरवाही और विभागीय तालमेल की कमी को उजागर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page