हाथरस 25 अप्रैल । अलीगढ़ रोड स्थित चमन विहार कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा का भक्तिमय शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने व्यास गद्दी की विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर कथा आयोजकों ने मुख्य अतिथि रामेश्वर उपाध्याय का फूल-माला पहनाकर और पीतांबर ओढ़ाकर भव्य स्वागत व सम्मान किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि भागवत कथा का अनुसरण करने से मनुष्य के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि धार्मिक कार्यों के आयोजन से ही परिवार में सुख-शांति का वास होता है। उन्होंने उपदेश देते हुए कहा कि स्वर्ग और नर्क का फल इसी जीवन में भोगना पड़ता है, इसलिए मनुष्य को सदैव सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। जो व्यक्ति धर्म के कार्य करता है, उसकी सदैव जय-जयकार होती है, जबकि अधर्म के रास्ते पर चलने वाले का विनाश निश्चित है। इस पावन अवसर पर वीरेंद्र शर्मा, पुनीत शर्मा, हरीश रावत, आशीष शर्मा, अमन लवानिया, मोहन शर्मा, देवेश रावत, नितिन पाठक, विशाल शर्मा और रमेश चंद्र पाठक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
बासी सब्जी-चावल खाने से एक ही परिवार
April 26, 2026
बालाजी मंदिर परिसर में 15 दिवसीय निःशुल्क
April 26, 2026
प्रचंड गर्मी में यात्रियों को मिली राहत,
April 26, 2026
गाँव जरौली में भव्य रामलीला मैदान का
April 26, 2026
खादी एवं ग्रामोद्योग पुरस्कार के लिए 30
April 26, 2026
दीक्षांत परेड के बाद 390 जांबाज आरक्षी
April 26, 2026
चिकित्सा प्रयोगशाला पेशेवरों को सम्मानित कर बढ़ाया
April 26, 2026
Weather
Hathras
6:51 pm,
Apr 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























