Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 अप्रैल । भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए समाज कल्याण एवं शांति संगठन स्वापो ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आज हाथरस सिटी स्टेशन पर एक भव्य शरबत की प्याऊ का आयोजन किया। इस पुनीत कार्य में रेलवे के अधिकारियों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने मिलकर यात्रियों को ठंडा और मीठा शरबत पिलाकर राहत पहुँचाई। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों ने ठंडे शरबत का आनंद लिया। कई यात्रियों ने अपनी बोतलों और थर्मस में भी शरबत भरा ताकि रेलगाड़ी की यात्रा के दौरान उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। कार्यक्रम के दौरान रेलवे सिटी स्टेशन के अधिकारियों और स्वापो के कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ यात्रियों का स्वागत किया। इस अवसर पर संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुनील बर्मन, नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना सहित रेलवे की ओर से विपिन सारस्वत, बालेश्वर लाल मीणा और राहुल चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों और पदाधिकारियों ने इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page