Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 अप्रैल । शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और हर दिन लगने वाले जाम की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए अब शहर के चारों ओर ‘रिंग रोड’ बनाए जाने की महत्वाकांक्षी योजना पर कार्य शुरू हो गया है। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर की विशेष पहल पर लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इस दिशा में विस्तृत प्रस्ताव और आगणन (Estimate) तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रस्तावित रिंग रोड शहर के बाहरी हिस्सों को जोड़ेगा, जिससे अलीगढ़, मथुरा, आगरा और बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश नहीं करना पड़ेगा।

सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने बताया कि रिंग रोड बनने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि शहर में प्रदूषण के स्तर में भी कमी आएगी और स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य सड़क निधि के अंतर्गत इन मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए स्वीकृति प्राप्त करने की तैयारी की जा रही है। विधायक ने विभाग को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द पूरे मार्ग का सटीक प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया जाए, ताकि शासन स्तर पर इसकी मंजूरी दिलाकर कार्य प्रारंभ कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page