Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 अप्रैल । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनुशासनहीनता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 24 अप्रैल को कार्यालय के भीतर एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने कनिष्ठ सहायक के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उन पर कुर्सी उठाकर हमले का भी प्रयास किया। कनिष्ठ सहायक संदीप कुमार द्वारा की गई शिकायत के अनुसार, संविलियन विद्यालय नगला बिहारी (सहपऊ) में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नरेंद्र कुमार सिंह ने पहले फोन पर अभद्रता की और फिर कक्ष संख्या आठ में घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए उन पर प्रहार करने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने अधिकारियों के प्रति भी अत्यंत अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया।

पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शशिवाला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेंद्र कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें प्राथमिक विद्यालय महौ संख्या एक से संबद्ध किया गया है। प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी भुवन प्रकाश और लक्ष्मीकांत की दो सदस्यीय समिति गठित की गई है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page