
अलीगढ़ 23 अप्रैल । मंगलायतन विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड लाइफ साइंस द्वारा विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से माहौल को यादगार बना दिया। कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय से मिली शिक्षा और संस्कार उनके जीवन में सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होंगे। विभागाध्यक्ष प्रो. आरके शर्मा ने कहा कि यह फेयरवेल केवल विदाई नहीं, बल्कि नए सफर की शुरुआत है और छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंत में निर्णायकों ने राहुल कुमार को मिस्टर फेयरवेल और तान्या अग्रवाल को मिस फेयरवेल चुना, जबकि आदित्य राज मिस्टर इवनिंग और सौम्या शर्मा मिस इवनिंग रहीं। निर्णायक मंडल में डा. सुजीत कुमार, डा. नीलम सिंह व डा. अंजलि थी। इस अवसर पर डा. सोनी सिंह, डा. रवि शेखर, डा. अरबाब हुसैन, डा. सौरभ मिश्रा, डा. शगुफ्ता परवीन, डा. संजय पाल, डा. अनुराधा यादव, डा. हृदेश कुमार, डा. फरयाद खान सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साह और भावनात्मक माहौल के बीच हुआ।


























