Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 23 अप्रैल । मंगलायतन विश्वविद्यालय में कृषि विभाग एवं नेचर क्लब द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। जिसकी इस वर्ष की थीम ” हमारी ऊर्जा हमारा ग्रह” विश्व पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है, जो कि पृथ्वी के संरक्षण और पृथ्वी पर रह रहे जीवों और पौधों की सुरक्षा पर जोर देती है। इस मौके पर विभाग के विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रस्तुति द्वारा अपने विचार भी दिया। जिसमें शानू को प्रथम स्थान, कुंदन और इरशाद को द्वितीय एवं अनुप्रिया और श्वेता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। चतुर्थ स्थान आर्यन, पंकज, रूपा और श्रुति को संयुक्त रूप प्राप्त हुआ। निर्णायक की भूमिका में प्रो. राकेश शर्मा, प्रो. प्रमोद कुमार एवं प्रो. वेद रतन रहे। विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार ने कार्यक्रम के बारे में बताते हुए पर्यावरण के उथल पुथल पर प्रकाश डाला। प्रो. आरके शर्मा ने पोस्टर का अवलोकन किया और छात्रों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। विभाग के प्राध्यापक प्रो. वेद रतन ने इस दिवस का महत्व बताते हुए इसके उद्देश्य के बारे में अपने विचार व्यक्त किए, उन्होंने विद्यार्थियों से ये आह्वान किया कि वे अपने छोटे- बड़े प्रयासों से पृथ्वी के पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अपना योगदान दें। सुरजीत शर्मा ने विलुप्त जीवों और पक्षियों की चर्चा करते हुए बताया कि कैसे पृथ्वी को सुरक्षित रखा जा सकता है। इनके अलावा विभाग के विद्यार्थी रंजू और निशु ने व्याख्यान और कविता के माध्यम से कार्यक्रम के महत्व को समझाया। अंत में डा. संजय सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन सारा फातिमा ने किया। कार्यक्रम का आयोजन डा. कृष्ण कुमार पटेल एवं रोशन लाल ने किया। इस मौके पर कृषि विभाग के प्राध्यापक डा. मयंक प्रताप, डा. पवन कुमार सिंह, डा. प्रत्यक्ष पांडेय, एवं विभाग के सभी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page