Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 अप्रैल । सदर कोतवाली क्षेत्र के श्यामनगर बलराम कालोनी से दो नाबालिग छात्र बिना बताए घर से चले गए। एक छात्र कक्षा नौवीं में पढ़ता है। दोनों के स्वजन मंगलवार सुबह से तलाश कर रहे हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को एक छात्र के पिता ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। मुरारी लाल पुत्र बृजमोहन निवासी श्यामनगर, बलराम कालोनी, जलेसर रोड हाथरस ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका 17 वर्षीय बेटा सागर और पड़ोसी विनोद कुमार का 16 वर्षीय बेटा दिव्यांश मंगलवार को सुबह बिना बताए घर से कहीं चले गए। मुरारी लाल ने बताया कि उनका बेटा सागर ओमवती कालेज अशोका टाकीज रोड हाथरस में कक्षा नौवीं का छात्र है। घटना के बाद से स्वजन लगातार दोनों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। सागर का मोबाइल बदं आ रहा है। तहरीर में मुरारी लाल ने बताया कि घर से निकलते समय सागर काली टी-शर्ट और नीली जींस की पैंट पहने हुए था। दूसरे लापता किशोर दिव्यांश के हुलिये और कपड़ों की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। दोनों के परिजन काफी परेशान हैं और रिश्तेदारों व आसपास के इलाकों में तलाश कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page