हाथरस 22 अप्रैल । सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में ‘पृथ्वी दिवस’ के उपलक्ष्य में इको क्लब द्वारा भव्य वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) के सदस्यों ने मिलकर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। प्राचार्या श्रीमती बबीता सेठ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रकृति के प्रति कर्तव्यबोध विकसित होता है। कार्यक्रम का संचालन क्लब प्रभारी श्रद्धा भारद्वाज एवं इको क्लब इंचार्ज संजीव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान छात्रों ने आकर्षक पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया और सामूहिक रूप से पृथ्वी संरक्षण की शपथ ली। विद्यालय के सचिव श्री गौरांग सेकसरिया ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सतत भविष्य की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया।