Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 11 जून । कस्बा मुरसान में रेलवे फाटक संख्या 324-सी के पास बुधवार देर रात करीब एक बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रयागराज से धान की भूसी लेकर कोसीकलां (मथुरा) जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर रेलवे सुरक्षा गार्डर, पेड़-पौधों और दीवार को तोड़ता हुआ रेलवे लाइन के बेहद करीब तक पहुंच गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।ट्रक चालक रविंद्र पुत्र राधेश्याम निवासी नगला टीका, हाथरस ने बताया कि वह प्रयागराज से माल लेकर कोसीकलां जा रहा था। रास्ते में हाथरस के पास भोजन और आराम के लिए एक ढाबे पर रुका, लेकिन वहां नहीं रुका और आगे बढ़ गया। मुरसान पहुंचने पर उसे अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर रेलवे फाटक संख्या 324-सी के पास रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हुए रेलवे लाइन की ओर घुस गया। चालक ने घटना की सूचना ट्रक मालिक को दी। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। रेलवे संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रक कुछ मीटर और आगे बढ़ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटनास्थल के निकट पिछले लगभग 35 वर्षों से लोहार समाज के लोग सड़क किनारे तंबू लगाकर रह रहे हैं। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली रनिया ने बताया कि यदि ट्रक करीब 20 मीटर और आगे बढ़ता तो उनका 15 सदस्यीय परिवार इसकी चपेट में आ सकता था। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की मांग करते हुए कहा कि सड़क किनारे रहने के कारण उन्हें हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।कि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page