सिकंदराराऊ २० अप्रैल । नर्मदेश्वर महादेव मंदिर शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया ।इस अवसर पर विशाल हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन हुआ। आचार्य सुभाष दीक्षित के पावन सानिध्य में ब्राह्मण बंधुओं द्वारा विधि विधान के साथ भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई एवं सभी ब्राह्मण बंधुओं ने यज्ञ में वैदिक मंत्रोचार के साथ आहुतियां देकर समस्त मानव जाति के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान परिसर भगवान परशुराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा और वातावरण भक्तिमय बना रहा। राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि भगवान परशुराम, भगवान विष्णु के छठे अवतार, भारतीय संस्कृति में न्याय, धर्म और अटूट साहस के अद्वितीय प्रतीक माने जाते हैं। ब्राह्मण समाज की आज के समय में जिम्मेदारी बढ़ गई है। देश में जातीय विभाजन की स्थिति बन रही है। ब्राह्मण को सभी वर्गों को साथ लेकर सनातन धर्म की रक्षा करनी होगी। युवाओं में बढ़ रही नशे की आदत को रोकने के लिए भी जागरूकता लानी होगी। व्यसन व्यक्ति को ही नहीं बल्कि धर्म और देश को भी बर्बाद कर देते हैं । यह अवसर पर यज्ञ में आहुति देने वालों में पुरुषोत्तम शर्मा, चेतन शर्मा गुरु, सुभाष चंद्र शर्मा, मुनेश चतुर्वेदी, मुन्नालाल दीक्षित , मुकेश शर्मा प्रधान ,सुधीर तिवारी, राजीव चतुर्वेदी, वीरेंद्र सिंह चौहान, आरती त्रिवेदी, कमलेश शर्मा , नीलम उपाध्याय, उत्कर्ष पाठक, दीपांशु शर्मा , मनोज पंडित, कमलकांत दीक्षित, आकाश दीक्षित, देवेंद्र दीक्षित शूल, डॉ अरविंद शर्मा, दुर्वेश पचौरी, शरद शर्मा, पुष्पकांत शर्मा, पंकज पचौरी , विनय चतुर्वेदी, नरेश चतुर्वेदी, रिंकू शर्मा, युवराज शर्मा, प्रियांशु पाराशर, विनय शर्मा, माधव भारद्वाज, शौर्य पंडा, वैष्णव शर्मा, शिवम दिक्षित, हर्षित चतुर्वेदी, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, वैभव शर्मा, आर्यन, आदित्य, कुशाग्र, पियूष पचौरी, बृज बिहारी कौशिक, श्री कृष्ण दीक्षित, प्रमोद विषधर, मयंक उपाध्याय, देवदत्त उपाध्याय, अनंत देव, कृष्णा शर्मा, कन्हैया शर्मा ,लकी शर्मा, मुकेश शर्मा,,कन्हैया पचौरी,,सुभाष पाराशर, श्याम उपाध्याय, इंद्रदेव पालीवाल, अंकुश उपाध्याय, युवराज चतुर्वेदी, आशुतोष उपाध्याय, राजीव शर्मा, हेमंत उपाध्याय, अजय शर्मा, प्रशांत भारद्वाज, आशीष दीक्षित, हिमांशु पचौरी, अंकित शास्त्री, हिमांशु दीक्षित और दिनेश स्नेही आदि मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सोमवार (20/04/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
April 20, 2026
सोमवार (20/04/26) दर्शन श्री गोपेश्वर महादेव, बागला
April 20, 2026
आगरा अलीगढ राजमार्ग पर कार-स्कूटर की भिड़ंत,
April 20, 2026
दो पक्षों में मारपीट और पथराव, महिलाओं
April 20, 2026
नगला इमलिया में दो पक्षों में मारपीट
April 20, 2026
रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में
April 20, 2026
बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट,
April 20, 2026
Weather
Hathras
10:55 pm,
Apr 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























