Hamara Hathras

Latest News

हाथरस २० अप्रैल ।  श्री गोपेश्वर नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में कल मंगलवार को बाबा श्री गोपेश्वर नाथ महादेव की भव्य पालकी शोभायात्रा बड़ी धूमधाम के साथ निकलेगी । बाबा श्री गोपेश्वर नाथ जी महादेव 21 अप्रैल मंगलवार को सांय 4 बजे से भव्य पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण कर अपने भक्तों को दर्शन देंगे। पालकी शोभायात्रा का शुभारम्भ बागला कालेज रोड़, रेलवे सिटी फाटक के निकट स्थित मन्दिर गोपेश्वर महादेव से सायं 4 से होगा। जो नगर के मुख्य-मुख्य मार्ग सासनी गेट, कमला बाजार, गुड़िहाई बाजार, मोती बाजार, नयागंज, चक्की बाजार, मैण्डू गेट, सरक्यूलर रोड़ होती हुई पुःन मन्दिर पर पहुंचेगी । इससे पूर्व सुबह 9 बजे से मन्दिर पर आचार्च प० प्रदीप भारद्धाज के द्वारा श्री गणेश पूजन व श्री रामचारित मानस के पाठ का शुभारम्भ होगा 22 अप्रैल दिन बुधवार को रात्रि 8 बजे से श्री पागल बाबा की मंडली द्वारा हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होगा। 23 अप्रैल दिन गुरुवार को सायं 6 बजे से बाबा श्री गोपेश्वर नाथ महादेव के विशाल छप्पन भोग व फूल बंगला के दर्शन तथा प्रसादी का वितरण होगा। श्री गोपेश्वर नाथ सेवा समिति के प्रमोद कौशिक, बृजेश चन्द्र मिश्र, पवन अग्रवाल, कृष्ण गोपाल सारड़ा, कुलदीप शर्मा, अमित अग्रवाल, सुमित पचौरी, नितिन बागला,चिन्टू कैटर्स, रवि वर्मा, गोपाल गर्ग, आशीष रस्तोगी, अंकित अग्रवाल, लखन वार्ष्णेय, डॉ. रघुकुल तिलक दुबे, अनमोल गुप्ता ने नगर की समस्त धर्मप्रेमी जनता से बाबा श्री गोपेश्वर नाथ महादेव की पालकी शोभायात्रा व अन्य सभी धार्मिक आयोजन में सपरिवार शामिल होने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page