Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ २० अप्रैल। बाबासाहेब की जयंती के अवसर पर आयोजित संगीत सम्मेलन में अश्लील गानों पर महिलाओं से नृत्य करानें का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ बौद्ध भिक्षु ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार भंते धम्मवीर पुत्र भरत सिंह सवल निवासी मौहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी नें कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है। कि में बौद्ध भिक्षु हूं जो कि जीटी रोड स्थित स्थानीय अम्बेडकर पार्क कि देखरेख करता हूं व ध्यान में लीन रहता हूं। 15 अप्रेल को रात्रि करीब 10 बजे अम्बेडकर जयन्ती के अगले दिन अम्बेडकर पार्क जी०टी० रोड में संगीत सम्मेलन के नाम पर अश्लील गाने चलाकर महिला डांसरो से नृत्य कराया जा रहा था। जिसका मैने बोध्द भिक्षु होने के नाते विरोध किया तो मंच पर उपस्थित विजेन्द्र जाटव पुत्र हुव्वलाल निवासी गडौला हाल निवासी नौरगांवाद पूर्वी ने मुझ पर तमंचा तान दिया। और मारपीट करके मेरा चीवर फाड दिया और वुरी वुरी गालियां देकर मुझको धमकी दी। कि में सपा का नेता हूँ तू मेरा कुछ नही विगाड सकता यहां से चला जा नही तो में तुझे जान से मार दूंगा। में अपनी जान बचाकर वहां से चला आया। वहीं विजेन्द्र पुराना हिस्ट्रीशीटर है मेरे साथ कभी भी संगीन वारदात कर सकता है। कोतवाली पुलिस ने उक्त घटना की नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page