Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 20 अप्रैल। कोतवाली क्षेत्र के गाँव अंडोली के माजरा बुर्ज में आज बीस अप्रैल दिन सोमवार को रुपये के लेन देन को लेकर की गाली गलौज मारपीट।पीड़ित व्यक्ति रामप्रसाद पुत्र बाबूलाल निवासी गाँव बुर्ज ने आरोप लगाते हुए हसायन कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए बताया है कि दिनांक उन्नीस अप्रैल को  हसायन कस्बा के रहने वाले नामजद घर पर पहुंचे और बोले कि आपके पुत्र ने चूड़ी कार्य की मजदूरी करने के लिए पचास हजार रुपये एडवांस लिया है। ना वह काम कर रहा है। ना रुपए वापस कर रहा है।तो राम प्रसाद ने कहा कि अगर आपके रुपये है।तो आपके रुपए में अगस्त माह में दे दूंगा। दिनांक बीस अप्रैल को समय करीब 11:30 बजे उक्त नामजद व्यक्ति व चार-पांच लोगों को लेकर मेरे घर पर पहुंचा।उसे समय मेरी बेटी की विदाई हो रही थी।तभी उपरोक्तों ने महिलाओं के साथ गली-गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया।और मेरे मना करने पर भी उक्तो ने मेरे नाती अजय पुत्र नन्नूमल व अरुण पुत्र राजू के साथ लाठी डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी जिससे मेरे नतियो के चोट आई है।पीड़ित व्यक्ति ने उक्त मामले की कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page