Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 अप्रैल । डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन के दो वर्षीय कार्यकाल हेतु निर्वाचन प्रक्रिया मंगलवार को वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम प्रकाश वार्ष्णेय के कार्यालय पर संपन्न हुई। चुनाव में खास बात यह रही कि सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध और सर्वसम्मति से किया गया। बैठक की शुरुआत में निवर्तमान सचिव विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने अपने कार्यकाल की प्रगति रिपोर्ट और कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की। इसके पश्चात चुनाव अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल एडवोकेट (सादाबाद) और राजेंद्र कुमार एडवोकेट (मथुरा) की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। सर्वसम्मति से बी.के. शर्मा को अध्यक्ष और विनोद कुमार अग्रवाल को पुनः सचिव चुना गया। इसके अलावा बृज बिहारी गुप्ता को कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार अग्रवाल को उपाध्यक्ष, भुवनेश वार्ष्णेय को सह-सचिव और दुर्गेश चतुर्वेदी को अंकेक्षक निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में प्रेम प्रकाश वार्ष्णेय, रामकुमार शर्मा, आकाश ठाकुर, भरत कुमार शर्मा, राजीव अग्रवाल, धीरज अग्रवाल और पवन कुमार को चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के सफल समापन पर वरिष्ठ अधिवक्ता राम अवतार अग्रवाल ने दोनों चुनाव अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और नवनिर्वाचित टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बैठक का संचालन विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजीव राज ग्रोवर, राजीव अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, प्रशांत वार्ष्णेय (CMA), अमन कुमार वार्ष्णेय, पवन कुमार और लविश वार्ष्णेय सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page