Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 मई । आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के हतीसा पुल के पास करीब तीन बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। अलीगढ़ के जमालपुर निवासी 21 वर्षीय फैजान पुत्र साबिर खां अलीगढ़ में सिलाई-कढ़ाई का काम करता था। घायलों में गांव टुकसान निवासी अनीस और एक अन्य युवक शामिल हैं, जिनका उपचार कराया गया है। तीनों दोस्त बाइक पर सवार होकर आगरा घूमने गए थे। ताजमहल देखने के बाद ये वापस अलीगढ़ लौट रहे थे, तभी हतीसा पुल के निकट पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। फैजान ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने पर फैजान के स्वजन भी मौके पर पहुंचे। अविवाहित फैजान की मृत्यु की खबर से परिवार में मातम छा गया।

Next News :-आयुष आपके द्वार शिविर में 104 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page