सिकन्दराराऊ (हसायन) 26 जुलाई। विद्युत विभाग की लापरवाही से परेशान एक किसान ने आज अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। बारह दिन में पांच बार शिकायत करने के बावजूद खराब ट्रांसफार्मर बदले जाने के स्थान पर विभाग द्वारा दूसरा खराब ट्रांसफार्मर भेजे जाने से नाराज किसान ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बैठ गया और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। मामले की सूचना मिलते ही बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। मामला विद्युत उपखंड चतुर्थ के अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र हसायन से संचालित बौनई फीडर के गांव रसूलपुर का है। यहां के पूर्व प्रधान एवं किसान प्रदीप कुमार सिंह उर्फ बबलू सेंगर ने बताया कि उनके नलकूप पर लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 14 जुलाई को खराब हो गया था। इसके बाद उन्होंने टोल फ्री नंबर 1912 पर पांच बार ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, लेकिन हर बार शिकायत को गंभीरता से लेने के बजाय निरस्त कर दिया गया। किसान का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बाद करीब 12 दिन बाद विभाग ने नया ट्रांसफार्मर भेजने के बजाय एक और खराब ट्रांसफार्मर भेजकर स्थापित कर दिया। ट्रांसफार्मर लगाने के बाद भी उसमें से न तो वोल्टेज निकला और न ही मोटर संचालित हो सकी। इससे सिंचाई का कार्य पूरी तरह ठप हो गया और किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। विभाग की कार्यशैली से नाराज पूर्व प्रधान प्रदीप कुमार सिंह रविवार दोपहर ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। सूचना मिलने पर लाइनमैन ने अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद विद्युत उपखंड अधिकारी शुभम सिंह एवं अवर अभियंता मोहम्मद इकरार ने मोबाइल फोन पर किसान से बातचीत कर उन्हें नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसान ट्रांसफार्मर से नीचे उतर गए। विद्युत उपखंड अधिकारी शुभम सिंह ने बताया कि उपभोक्ता की शिकायत मिलने पर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं अवर अभियंता मोहम्मद इकरार ने कहा कि स्टोर से जो ट्रांसफार्मर प्राप्त हुआ था, वह लगाने के बाद खराब पाया गया। नया ट्रांसफार्मर मंगाने के लिए ओढपुरा स्टोर को आवेदन भेज दिया गया है और सोमवार तक उसे स्थापित करा दिया जाएगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
श्री गयाप्रसाद अग्रवाल नमकीन वालों की पत्नी
September 14, 2026
दहेज के लिए जुड़वा बहनों को प्रताड़ित
September 13, 2026
महिला शिक्षिका की निजी फोटो सोशल मीडिया
September 13, 2026
शराब के नशे में पति ने पत्नी
September 13, 2026
विधवा महिला और बेटे पर जानलेवा हमले
September 13, 2026
घर में खेलते समय अचानक बेहोश हुई
September 13, 2026
सिकंदराराऊ : बंद मकान का ताला तोड़कर
September 13, 2026
Weather
Hathras
5:05 pm,
Sep 14, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






