Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 सितम्बर। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए जिला एवं मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। जिला खेल कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 01 सितंबर को प्रातः 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में आयोजित होगा। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल 02 सितंबर को प्रातः 11 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में होगा, जबकि प्रदेश स्तरीय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 06 से 11 सितंबर तक अयोध्या में आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 02 सितंबर को प्रातः 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस तथा मंडल स्तरीय ट्रायल 03 सितंबर को प्रातः 11 बजे अलीगढ़ में होगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 07 से 09 सितंबर तक अयोध्या में आयोजित होगी।

प्रदेशीय महिला एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 02 सितंबर को प्रातः 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में होगा, जबकि मंडल स्तरीय ट्रायल 03 सितंबर को अलीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। इसकी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 08 से 09 सितंबर तक प्रयागराज में होगी। वहीं प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 07 सितंबर को प्रातः 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस तथा मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल 08 सितंबर को प्रातः 11 बजे अलीगढ़ में होगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 11 से 14 सितंबर तक आजमगढ़ में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय पुरुष/महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 14 सितंबर को प्रातः 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस, मंडल स्तरीय ट्रायल 15 सितंबर को प्रातः 11 बजे अलीगढ़ में तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 18 से 20 सितंबर तक मुरादाबाद में आयोजित होगी।

जिला खेल कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए समस्त मूल प्रमाण-पत्र, आयु संबंधी प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत न करने की स्थिति में खिलाड़ी को चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ चयन/ट्रायल स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page