Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 30 सितम्बर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मेसी एवं मंगलायतन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च में फार्माकोविजिलेंस वीक के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली, क्विज, पोस्टर, पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन और रील प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बी.फार्मा के विद्यार्थियों ने गांव मोहकमपुर में फार्माकोविजिलेंस को लेकर जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने दवाओं के सुरक्षित एवं उचित उपयोग तथा फार्माकोविजिलेंस के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के समन्वयक डा. इंद्रराज कुमार यादव एवं राज कुमार रहे, जबकि शिवांगी द्विवेदी ने आयोजन में समन्वय किया। क्विज प्रतियोगिता तीन चरणों में हुई, जिसमें प्रथम और द्वितीय चरण क्विज टेस्ट तथा तीसरा चरण वर्चुअल इमेज राउंड रहा। प्रियांशी गोयल, भानु प्रताप सिंह, यदुवेंद्र सिंह ठेनुआ ने प्रतियोगिता का समन्वय किया। प्रथम स्थान पर अभि दुबे, यश, कशिश एवं शिव कुमार की टीम रही। द्वितीय स्थान हिमांशु, सिद्धांत, हर्ष, मंतोष एवं तौफीक रजा की टीम ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर निधि, साहिल, लेखिका एवं सुजीत रहे। पोस्टर प्रतियोगिता की सह-समन्वयक पूर्वी वार्ष्णेय व प्रतिभा सेंगर रहीं। इसमें पलक कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान तौफीक रजा, तौसीफ, आफताब व मुजम्मिल ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान किशोर मोहन व पार्श सेंगर को मिला। विशेष अतिथि के रूप में प्रो. रविकांत, प्रो. अशोक पुरोहित व प्रो. अब्दुल वदूद सिद्दीकी उपस्थित रहे। फिजियोथेरेपी विभाग की डा. दिव्या व डा. सत्यम ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किए गए। डा. अंकुर वैद्य व आदर्श पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। इसके साथ ही पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में रावदा एवं निशा विजेता रहीं। रील प्रतियोगिता में खुशी एवं शिव कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम समन्वयक शिवांगी द्विवेदी, प्रियंका शर्मा व प्रियांशी गोयल थी। इस अवसर पर डा. दशरथ सिंह, डा. सरफराज आलम व डा. मकसूद अली आदि उपस्थित रहे। फार्माकोविजिलेंस वीक के दौरान आयोजित गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को दवाओं की सुरक्षा, जागरूकता, रचनात्मक अभिव्यक्ति और व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page