Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 जून। थाना समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी अतुल वत्स ATUL VATS  ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरसान का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात मेडिकल ऑफिसर अनुपस्थित पाए गए। इसके अतिरिक्त चिकित्सक डॉ. विनीत सक्सेना भी मौके पर मौजूद नहीं मिले। इस पर जिलाधिकारी ने गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित चिकित्सकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं में तैनात चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में ओपीडी सेवाएं सुचारू रूप से संचालित होती मिलीं। चिकित्सक मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करते हुए पाए गए। साथ ही अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता भी सुनिश्चित पाई गई। भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने मरीजों एवं तीमारदारों के लिए उपलब्ध पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था में हुए सुधार पर भी उन्होंने संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित की जाएं तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page