हाथरस 13 जून । भारत स्काउट एवं गाइड जनपद के मुख्यायुक्त एवं जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश के आह्वान पर रामबाग इंटर कॉलेज में आयुक्तों, कार्यकारिणी सदस्यों, स्काउट मास्टर्स एवं गाइड कैप्टनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई तथा हाल ही में दिवंगत पूर्व जिला प्रशिक्षण आयुक्त प्रेमपाल सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रेमपाल सिंह का दृढ़ निश्चय, कर्तव्यनिष्ठा, विनम्रता, सरलता और अनुशासित जीवन शैली हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है। स्काउट-गाइड आंदोलन के प्रति उनका समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा तथा शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके निधन से जिला संस्था ने एक समर्पित, ईमानदार और दूरदर्शी व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। जिला स्थानीय इकाई सचिव एवं जिला समन्वयक श्री ऋषि कुमार वार्ष्णेय तथा वर्तमान जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री विकास कुमार ने प्रेमपाल सिंह के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनसे जुड़े संस्मरण साझा किए और उनके योगदान को याद किया। बैठक में स्काउट मास्टर योगेंद्र कुमार वार्ष्णेय, नगेन्द्र बहादुर सिंह, राजीव कुमार, रूपेंद्र शर्मा, अनुज लूथरा, कृष्णकांत, वाचरम त्यागी, नरेंद्र कुमार गुप्ता तथा गाइड कैप्टन, शारदा विश्वकर्मा, दिव्या उपाध्याय, हेमलता शर्मा, विमलेश कुमारी, ममता सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
जमुना बाग प्रकरण : दोनों पक्ष आमने-सामने,
June 13, 2026
सादाबाद : बाइक, साईकिल की भिड़ंत में
June 13, 2026
सादाबाद : नगर पंचायत टीम ने हटाया
June 13, 2026
सादाबाद : बारिश से कस्बे के निचले
June 13, 2026
सादाबाद : बंद घर से जेवरात, नगदी
June 13, 2026
सादाबाद : तहसीलदार ने जाकर निपटाया पोखर
June 13, 2026
सादाबाद : फरार आरोपी के घर धारा
June 13, 2026
Weather
Hathras
8:36 pm,
Jun 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























