Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 13 जून। गांव सरौठ में सरकारी पोखर से पानी निकासी को लेकर चल रहा विवाद सुलझ गया। तहसीलदार ने हस्तक्षेप कर बंद पड़े पंपसेट को दोबारा चालू कराया, जिससे ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से राहत मिली। गांव में सरकारी पोखर से पानी निकालने के लिए लगाए गए पंपसेट के बंद होने से जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी। ग्रामीणों ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की थी। तहसीलदार हेमंत चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पानी निकासी के लिए लगाए गए पंपसेट को कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसकी सूचना प्रधान द्वारा पुलिस और प्रशासन को दी गई थी। गुरुवार को ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर भी अपनी समस्या बताई थी। इसके बाद शुक्रवार को तहसीलदार हेमंत चौधरी, एडीओ पंचायत रामकिशन और पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने प्रधान पक्ष और दूसरे पक्ष से बातचीत की, उनकी शिकायतों को सुना और आपसी सहमति से मामले का निस्तारण कराया। आपसी सहमति बनने के बाद पंपसेट को तत्काल चालू कर दिया गया। पंपसेट के फिर से चलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। तहसीलदार ने पंपसेट को क्षतिग्रस्त करने वाले लोगों को चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसा कोई भी कृत्य करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page